बेंगलोर के एक स्कूल में नन्ही बच्ची के साथ हुए रेप मामले में पकड़े गए एक आरोपी स्केटिंग टीचर को छोड़ दिया है। पुलिस ने स्केटिंग टीचर को निर्दोष बताते हुए छोड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टीचर को गलती से पकड़ लिया गया था। आपको बता दें कि छह वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल के एक बंद कमरे में रेप हुआ था। जिसके बाद यह मामला सामने आया था। जबकि खबर यह भी है कि अन्य दो जिम इंस्ट्रक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन पुलिस ने इसका पुख्ता कारण नहीं बताया है कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी को क्यों छोड़ दिया गया और पहले क्यों गिरफ्तार किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।