देश में भले ही दहेज को लेकर कड़े कानून बनाये गए हों पर दहेज के दानव आज भी कानून की धज्जियाँ उड़ाते नजर आते है ! ताजा मामला है समस्तीपुर की रहने वाली नीलम मिश्रा का! जहाँ दहेज के लोभियों ने दहेज की खातिर नीलम को जिन्दा जला दिया ! गंभीर हालत में पटना सिटी के अगमकुआं स्थित अपोलो बर्न अस्पताल में नीलम को भर्ती कराया गया! फिलहाल नीलम अस्पताल के बेड पर जिंन्दगी और मौत से जूझ रही है!
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।