जल्द नए अवतार में नजर आएंगी कैटरीना, फिल्म में बनेंगी मां!
(India) कैटरीना का यह अवतार प्रेमिका या बहन का नहीं बल्कि मां का होगा। यानी फिल्म में वह मां की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष ने अपनी आगामी फिल्म के लिए कैटरीना को अप्रोच किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना जल्द ही सिंगल मदर का रोल निभाते हुए नजर आ सकती है। घोष की यह फिल्म जापानी उपन्यास द डिवॉशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित होगी। हालांकि अभी कैटरीना और सुजॉय घोष दोनों की तरफ से अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। गौर हो कि सुजॉय घोष अपनी फिल्मों में महिला एक्ट्रेस को एक विशेष स्थान देने के लिए जाने जाते हैं। विद्या बालन स्टारर फिल्म कहानी दर्शकों को बेहद पंसद आई थी और इस फिल्म का निर्देशन घोष ने किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।