उत्तराखंड के टिहरी जिले में देर रात बादल फट गया है। टिहरी के घंसाली गांव के पास देर रात करीब साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच बादल फटा। जिससे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक मौके पर पहुंच चुकी है और तेजी से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। वही मुख्यालय से काफी दूर टिहरी में बारिश का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते भी राहत कार्यों में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि अभी भी दर्जनों लोग इसमें फंसे हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।