(UTTARANCHAL, India)
मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। टिहरी में बादल फटने के बाद टिहरी-रूद्रप्रयाग रोड बंद हो गया है। टिहरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आशीष सेमवाल ने बताया कि जिले की घनसाली तहसील के जखनाली क्षेत्र में बादल फटने की घटना कल मध्यरात्रि के बाद करीब ढाई बजे हुई जब इलाके में हुई तेज बारिश के बाद अचानक बादल फट गया और नेताड़ गांव के नजदीक स्थित रूइस नाले में भारी बाढ़ के साथ मलबा बहकर आया। उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे दो मकान दबकर पूरी तरह ध्वस्त हो गये । सुबह हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन अभियान शुरू किया गया । सेमवाल ने बताया कि मलबे के अंदर से अब तक तीन शव बरामद हो चुके हैं जिनकी पहचान लज्जा देवी, मंगला देवी और रज्जो के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोग अभी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है । मलबे से एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल अवस्था में निकाला गया है जिसे टिहरी के बौराड़ी जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भेज दिया गया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।