(India)
ऋतिक ने कहा, यह महज अफवाह है और मेरे धैर्य की परीक्षा है। उन्होंने बुधवार रात माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, यह बनी बनाई कहानी है, जिससे मेरे प्रियजनों को अपमानित होना पड़ रहा है और मेरे धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। ऋतिक और सुजेन ने दिसंबर 2013 में अलग होने की घोषणा की थी। ऋतिक ने तब कहा था कि सुजेन ने 17 साल के वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। इस जोड़े ने कई साल की दोस्ती और प्रेम संबंध के बाद 20 दिसंबर 2000 को विवाह किया था। ऋतिक और सुजेन की दो संतान रिहाना और रिधान हैं। दिसंबर में ही यह खबर आई थी कि 100 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ता के साथ में दोनों पक्षों में तलाक को लेकर समझौता हुआ है। सुजेन ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया था और कहा था, इन खबरों में जरा भी सच्चई नहीं है और यह पूरी तरह से कपोल कल्पना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।