चीन की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई 'धूम-3'
(India) फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की 'धूम-3' इससे पूर्व तुर्की के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है। यही नहीं, इसे तुर्की शीर्ष 10 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म का दर्जा प्राप्त है। अब इसने चीन की शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में नौवें पायदान पर जगह बना ली है। 25 जुलाई को रिलीज हुई 'धूम-3' चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। आमिर खान, कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य ने किया है। आचार्य ने इसकी पटकथा फिल्म निर्माता और वाईआरएफ के मालिक आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर लिखी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।