बिगबी को किसी फिल्म में निर्देशित करना मेरा सपना है: रोहित शेट्टी
(India) शेट्टी ने कहा, यह मेरा सपना है कि मैं बच्चन जी के साथ काम करूं। मैं उनके साथ एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं। बच्चन ने शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘बोल बच्चन’ में एक विशेष गाने में काम किया था। 71 वर्षीय अमिताभ ने टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पांचवे संस्करण के पहले एपिसोड के लिए भी अपनी आवाज दी थी जिसमें शेट्टी कार्यक्रम प्रस्तोता थे। शेट्टी ने कहा, हालांकि मैंने उनके साथ ‘बोल बच्चन’ में काम किया है लेकिन मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वे उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुए हैं। ‘दीवार’, ‘जंजीर’, और ‘अमर अकबर एंथनी’ उनमें उनकी पसंदीदा हैं। वे अक्सर अपने पिता एम. बी. शेट्टी के साथ उनकी फिल्में देखने जाया करते थे। शेट्टी के पिता एक जाने माने स्टंट निर्देशक रहे हैं। इसके अलावा शेट्टी ने कहा कि वे सलमान खान के साथ भी फिल्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं उनके (सलमान) साथ फिल्म करना पसंद करूंगा। लेकिन हम दोनों के साथ आने के लिए कुछ बड़ा होना चाहिए जैसे शाहरूख के साथ मैंने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनाई। फिलहाल उनके लायक कोई कहानी नहीं है मेरे पास।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।