सलमान का जादू बरकरार, 200 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्‍म किक
(India) फिल्म के अब तक के आए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 10.50 करोड़ की कमाई की। नौ दिनों में फिल्म ने कुल 183.70 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यदि यही सिलसिला जारी रहा तो तीसरे सप्ताह के अंत तक फिल्‍म किक की सफलता का आंकड़ा 250 करोड़ तक भी जा सकता है और यदि ऐसा हुआ तो यह सलमान अभिनीत सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म कि श्रेणी में शामिल हो जाएगी। इससे पहले फिल्‍म एक था टाइगर 200 का आंकड़ा के नजदीक आकर रुक गई थी। इस फिल्‍म ने 198.78 करोड़ की कमाई थी। सलमान और साजिद के लिए अच्छी बात यह रही कि फ़िल्म 'किक' को सिर्फ़ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। हालांकि पहले सप्ताह में ही 178 करोड़ की कमाई कर इस बात का संकेत दे दिया था कि साजिद की 'किक' कमाई के मामले में बॉलीवुड के चुनिंदा फ़िल्मों में शामिल होने जा रही है। ईद के मौके पर भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित इस फिल्‍म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 80 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर यह बता दिया था कि ये आंकड़ा काफी ऊंचा जाने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में भी इस फिल्‍म 2 करोड़ की कमाई की है। एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म बीती 25 जुलाई को भारत के 5,000 से ज्यादा सिनेमाघरों और फ्रांस, जर्मनी, मोरक्को और मालदीव जैसे 42 देशों में रिलीज़ हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।