आज की पीढ़ी भी किशोर दा की आवाज की है दीवानी
(India) इतना ही नहीं, दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन गूगल ने भी आज अपना गूगल डूडल किशोर कुमार को समर्पित किया है। इस गूगल डूडल में अक्षर 'एल' के स्थान पर किशोर कुमार की तस्वीर लगाई है, और चार कोनों में छोटे-छोटे प्रतीक चित्र उन्हें याद किया है। अपनी मधुर आवाज में गाए गीतों के जरिए किशोर कुमार आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी किशोर दा की आवाज की दीवानी है। राहुल देव बर्मन (पंचम डा) ने अपनी फिल्म 'अमर प्रेम' में 'चिंगारी' गाने का मौका दिया, और किशोर ने साबित करके दिखाया। उसके बाद वे रूके नहीं एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए। 'ज़िंदगी का सफर' (सफर), 'दिल ऐसा.' (अमानुष), 'ज़िंदगी के सफर में' (आप की कसम), 'जब दर्द नहीं था' (अनुरोध), 'बड़ी सूनी-सूनी' (मिली), 'ओ साथी रे' (मुक़द्दर का सिकंदर), 'मेरे नैना' (महबूबा) उनके गाए कुछ ऐसे गीत हैं, जो कभी पुराने नहीं हो पाएंगे। इसके अलावे वे कई रोमांटिक गाने भी गाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।