(India)
भोपाल की अदालत में वकील राजकुमार पांडे ने इस मामले में आमिर खान के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है।वकील ने इस मामले में कमला नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले राजकुमार पांडे ने राजधानी के कमला नगर थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायती आवेदन पत्र दिया था जिसपर कार्रवाई नहीं हुई। पांडे ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला मामला बताते हुए आमिर खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आवेदन किया है। शिकायत में कहा गया है कि आने वाली फिल्म पीके के एक सीन में आमिर खान रेल की पटरियों पर न्यूड फोटो शूट कराते दिख रहे हैं। आमिर की इस फोटो से कई लोगों की व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिस कारण आमिर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।