पाकिस्तान में मेरे चुंबन के दृश्य हटाए जा सकते हैं: हुमैमा
(India) अपनी पहली हिन्दी फिल्म ‘राजा नटवरलाल’ में इमरान हाशमी के साथ कुछ अंतरंग दृश्य करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक का कहना है कि वह पाकिस्तान में प्रतिक्रिया को लेकर चिंतित नहीं हैं। हुमैमा ने कहा कि वह शुरुआत में पर्दे पर चुंबन दृश्यों के बारे में परेशान थीं। हुमैमा ने कहा, ‘मैंने पर्दे पर कभी चुंबन दृश्य नहीं किये इसलिए मैं बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। मैं चुंबन दृश्यों की शूटिंग वाले दिन नर्वस थी। यह काफी मैकेनिकल लगा। आखिरकार यह सब ठीक रहा।’ वर्ष 2011 में भारत में हुमैमा की पहली पाकिस्तानी फिल्म ‘बोल’ रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि लेकिन इमरान ने मुझे सहज महसूस कराया क्योंकि वह किसिंग में विशेषज्ञ हैं। लोग इसके लिए उन्हें पसंद करते हैं और वह इसे अश्लील नहीं बनाते। पाकिस्तान में किसिंग दृश्य हटाए जा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।