'हम आपके हैं कौन' के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं सलमान खान
(India) दो दशक पहले 1994 में आज ही के दिन प्रदर्शित हुई 'हम आपके हैं कौन' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, रीमा लागू और आलोक नाथ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, मेरी सफलतम फिल्मों में से एक 'हम आपके हैं कौन' की 20वीं वर्षगांठ पर बहुत-बहुत बधाई। ऐसी फिल्म बनाने के लिए आपका धन्यवाद सूरज। एक बयान के अनुसार, सलमान और सूरज 'हम आपके हैं कौन' के 20 साल पूरे होने का जश्न अपनी नई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर मना रहे हैं। दोनों फिल्मी हस्ती इस समय महाराष्ट्र के कर्जत में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान और सूरज 15 सालों बाद किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। 'प्रेम रतन धन पायो' से पहले दोनों ने 'हम साथ-साथ हैं' में काम किया था। इस सफलतम पारिवारिक फिल्म में सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।