राजस्थान में जमकर बरसी घनघोर घटाएं, बारां में मौसम की सबसे तेज बारिश,
(Antah, Baran) कहीं हल्की फुहारें तो कहीं मध्यम बारिश का दौर गुलाबी नगरी में मंगलवार के बाद आज भी जारी रहा और दिनभर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बात करें जयपुर की तो नरेना में 48 मिमि, जेएलएन मार्ग पर 10मिमि,कोटखावदा में 43,मौजमाबाद में 37,फुलेरा में 30,सांभर में 26, सांगानेर में 24, सांगानेर एयरपोर्ट पर 21 मिमि, चाकसू में 24 और बस्सी में 15 मिमि बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज देर रात तक और गुरुवार सुबह भी शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है,,,वही हाड़ौती अंचल के बारां जिले में मानसून की इतनी मेहरबानी है। कि कस्बे में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। हाड़ौती के चार जिलों में से बारां जिले में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है। जिससे बारां शहर में तीन से चार फीट पानी जमा हो गया है और घरों के साथ दुकानों में भी पानी के घुसने से व्यापारी बेहद परेशान है। दूसरी ओर शहर को गांवों से जोड़ने वाली और जिले की अन्य पुलियाओं को भी इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने भी शहर में आने वाले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है। धौलपुर में हुई भारी बारिश के चलते कई खेत जलमग्न हो गए हैं। वहीं सैपऊ उपखंड का तसीमो गांव भी पूरी तरह जलमग्न हो गया। भारी बारिश के चलते पूरे गांव में कई फीट पानी भर गया और घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। यही नहीं। लोगों ने घरों से निकल कर पेड़ों पर चारपाई बांध बच्चों को उस पर बिठाया और घरों से पानी निकालने की मशक्कत की। जल भराव के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने भरतपुर-सैपऊ मार्ग पर पहुंच कर जाम भी लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणो ने जाम लगा कर जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपखंड प्रशासन ने ग्रामीणो से समझाईस कर जाम को खुलवाया।
चित्तौडगढ में पिछले 24 घण्टो से बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह से लोगो के मकानो मेे पानी टपकने लगा है। पिछले चैबीस घण्टो में चार इंच से भी अधिक बरसात हूई है। बारिश के चलते जिले के प्रमुख बांधो मे पानी की आवक शुरू हो गई है। ओराई बांध में 4 इंच पानी आया है। वही कई छोटे बांधों पर चादर चलने लगी है। तो गंभीरी बांध में दो फिट पानी की आवक हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।