स्पाइडर-मैन' के बाद अब 'स्पाइडर वूमैन'!
(India) यदि सबकुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो वर्ष 2017 तक यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी। डेडलाइन डॉट कॉम के अनुसार, बताया जाता है कि सोनी पिक्चर्स इस सीरीज को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है और इसके लिए महिला सुपरहीरोइन के रूप में अभिनेत्री की तलाश में है। इस फिल्म से कई अभिनेत्रियां जुड़ सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म वर्ष 2017 तक प्रदर्शित हो जाएगी। 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन' फिल्म के निर्देशक मार्क वेब पहले ही इसकी संभावना जता चुके हैं कि स्पाइडर-वूमैन पर्दे सजीव हो सकती है। उन्होंने ईऑनलाइन से कहा था, यह मेरे दिमाग में नहीं है। लेकिन यह एक बेहद रुचिकर विषय होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।