हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं सैंड्रा बुलॉक
(India) फोर्ब्स के अनुसार, सैंड्रा बुलॉक को फिल्म 'ग्रैविटी' के लिए इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नहीं मिला, लेकिन वह सबसे महंगी अभिनेत्री जरूर बन गई हैं, 'ग्रैविटी' की वजह से ही बुलॉक हमारी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की नई 2014 सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने जून 2013 से जून 2014 के बीच 5.10 करोड़ डॉलर अर्जित किए हैं। दूसरे स्थान पर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस हैं, जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में 3.40 करोड़ डॉलर 'द हंगर गेम्स' कमाए हैं, जबकि जेनिफर एनिस्टन 3.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं, चौथे स्थान पर अभिनेत्री ग्वेनिथ पाल्ट्रो हैं, जिनकी कमाई 1.90 करोड़ डॉलर है और पांचवे स्थान पर एंजेलीना जोली और कैमरन डियाज हैं जिन्होंने 1.80 करोड़ डॉलर कमाए हैं, स्कॉरलेट जोहांसन 1.70 करोड़ डॉलर के साथ छंठवें स्थान पर रही हैं, हॉलीवुड की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियों में एमी एडम्स, नताली पोर्टमैन और क्रिस्टीन स्टीवर्ट का भी नाम शामिल हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।