(India)
अपनी अगली फिल्म ‘मैरी कॉम’ के प्रचार में जुटीं 32 वर्षीय अभिनेत्री ‘केबीसी सीजन 8’ के आगामी एपिसोडों में एक में बतौर सेलिब्रिटी नजर आयेंगी। हालांकि उसके प्रसारण की तिथि अभी नहीं बतायी गयी है। केबीसी का यह सीजन 17 अगस्त से सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा। इससे पहले प्रियंका तीसरे सीजन में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ नजर आयी थीं जिसकी मेजबानी शाहरूख ने की थी। प्रियंका की अगली फिल्म ओलंपिक मुक्केबाज मैरी काम के जीवन पर आधारित है। उसका निर्देश ओमुंग कुमार ने किया है और निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।