अभिनेता सैफ अली खान से छिन जाएगा पद्म श्री अवॉर्ड!
(India) आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की थी और सैफ से पद्म श्री अवॉर्ड वापस लिए जाने की मांग की थी। अग्रवाल ने कहा था कि एक रेस्तरां में कारोबारी के साथ मारपीट मामले में सैफ के खिलाफ आरोप तय किए गए है, ऐसे में उनसे यह पुरस्कार छिन लिया जाना चाहिए। अग्रवाल ने मांग की है कि जिस सदस्य ने सैफ अली के नाम की अनुशंसा की थी, उसका नाम पहले जाहिर होना चाहिए। शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी के लिए आरटीआई की अर्जी के जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा कि मामले पर विचार किया जा रहा है। गौर हो कि सैफ को साल 2010 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। सैफ और उनके दोस्तों शकील लद्दाक और बिलाल अमरोही के खिलाफ कोर्ट ने आईपीसी की धारा 325 जानबूझकर किसी को नुकसान पहुंचाना और 34 संगठित रूप से एक मंशा के लिए काम करना के तहत आरोप तय किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।