मेरे किस सीन को कोई टक्कर नहीं दे सकता: इमरान हाशमी
(India) इमरान कहते हैं कि नवोदित अभिनेता भले ही चुंबन दृश्य दे रहे हों, लेकिन वह उन्हें टक्कर नहीं दे सकते। इमरान ने कहा कि किसी ने मुझसे पूछा कि नए कलाकारों ने पर्दे पर चुंबन देना शुरू कर दिया है, लेकिन मुझे यह कहना बेवकूफी लग रहा है, लेकिन इसे वर्षो के अभ्यास के बाद विकसित किया है। वह मर्डर, जहर, वो लम्हे सरीखी फिल्में कर चुके हैं। 35 वर्षीया इमरान ने कहा कि मैं जो करता हूं, वो ये नौसिखिए नहीं कर सकते। मैं जानता हूं कि उन्हें मतलब समझ आता है। मुझे पता है, वे बहुत दम लगाते हैं लेकिन मेरे पास उनके 10 घंटों के अनुभव की तुलना में 1,000 घंटों का अनुभव है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।