(ORISSA, India)
विशेष राहत आयुक्त पी के महापात्रा ने कहा कि 23 जिलों में 89 प्रखंडों के 1553 गांव में 9.95 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। विशेष राहत आयुक्त ने कहा, ‘महानदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही है लेकिन भयंकर नुकसान का खतरा नहीं है क्योंकि हीराकुड जलाशय में जलप्रवाह घट गया है। ’ महापात्रा के अनुसार कल सात और लोगों के मरने की खबर आने के साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ एवं भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गयी है। डूबने या दीवार के ढह जाने से ज्यादातर लोगों की जान गयी। उन्होंने कहा, ‘यह राहत की बात है कि भयंकर बाढ़ का खतरा टल गया। मुंडूली में महानदी में जलप्रवाह करीब 11 लाख क्यूसेक है जबकि आशंका 12 लाख क्यूसेक से अधिक की थी। ’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।