ब्रिटेन में आधे लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं
(India)
ब्रिटेन में की गई स्टडी के मुताबिक, ब्रिटेन में काम करने वाले लोग अपनी जॉब से परेशान हैं और वह मानते हैं कि वह अपने भविष्य को सही जगह नहीं ले गए। इसके अलावा स्टडी में यह भी सामने आया है कि एक चैथाई लोग अपने आपको गरीब कर्मचारी मानते हैं। वह लोग ऐसा इसलिए समझते हैं, क्योंकि वह अपनी जॉब से खुश नहीं होते। इसके अलावा 7 में से 1 कर्मचारी ऐसा भी होता है, जो अपनी जॉब से परेशान होकर उसकी कद्र कम करने लगता है और जॉब पर ध्यान नहीं देता। इसके साथ-साथ 49 फीसदी ब्रिटेन के कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो जॉब करने के साथ साथ अपनी जिंदगी को ढर्रे पर लाने के लिए किसी अन्य फील्ड में नौकरी तलाशने लगते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।