बॉलिवुड ऐक्टर सैफ अली खान को मिला पद्मश्री सम्मान वापस नहीं लिया जाएगा। ऐक्ट्रेस और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने मीडिया को बताया कि इस संबंध में सरकार की ओर से एक लेटर के जरिए उन्हें सूचना दी गई है। करीना ने अपनी नई फिल्म सिंघम रिटर्न्से के प्रचार समारोह में कहा, सैफ का पद्मश्री वापस लेने की सरकार की कोई योजना नहीं है। सरकार पहले एक लेटर जारी कर चुकी है, जिसमें कहा गया है कि वह पद्मश्री वापस नहीं ले रहे हैं। यह लेटर सामने आ चुका है और मेरा मानना है कि मीडिया को यह लेटर मिल जाना चाहिए था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।