आईबीएफडब्ल्यू में शाही अवतार में रैंप पर उतरीं कंगना रनौत
(India) 27 वर्षीय अभिनेत्री डिजाइनर सुनीत वर्मा की शो स्टॉपर थीं। कंगना वेलवेट लाल साड़ी में रैंप पर उतरी थीं, उनकी ब्लाउज में जबर्दस्त कढ़ाई का काम किया हुआ था। राजस्थानी ताज पहनी हुई कंगना किसी शाही अवतार की तरह लग रही थीं। कंगना ने कहा, ‘यह अद्भुत संग्रह है। सुनीत मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं इसलिए उनके लिए रैंप पर चलना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपने कुछ परिधानों में शीशे का काम किया हुआ है और मैंने उनसे कह रखा है कि अपनी शादी पर मुझे ऐसे ही परिधान चाहिए।’ कंगना ने यह भी कहा कि वे अपनी शादी जैसे विशेष दिन पर हल्का लहंगा पहनना चाहती हैं। वर्मा ने कहा कि वे अभिनेत्री के लिए लाल लहंगा बनाना चाहेंगे क्योंकि मेरा मानना है कि यह रंग उनके साहसी और जोशीले व्यक्तित्व के साथ मेल खाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।