(India)
दीपराज राणा ने बताया, इस फिल्म में मेरी भूमिका सलमान खान के सिक्योरिटी इंचार्ज की है और इस फिल्म से मुझे काफी उम्मीदें हैं और मुझे लगता है कि लोग इसमें मेरी भूमिका को पसंद करेंगे। फिल्म की कहानी का ब्यौरा देने से इनकार करते हुए दीपराज ने कहा, इस फिल्म में सलमान खान की दोहरी भूमिका है। जिसमें एक युवराज हैं और दूसरी भूमिका में वह नौटंकी में युवराज का किरदार निभाते हैं। मैं इन दोनों किरदारों को परस्पर पास लाने में अहम भूमिका निभाता हूं। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं और अभी इस फिल्म की शूटिंग बंबई के पास ही चल रही है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के अगले वर्ष दीवाली के आसपास रिलीज होने की संभावना है जिसमें उनके सह.कलाकारों में अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली, सोनम कपूर शामिल हैं। अभी हाल ही में दीपराज की फिल्म ‘मछली जल की रानी है’ रिलीज हुई जिसमें उनके काम की दर्शकों ने प्रशंसा की है। उनकी एक प्रमुख फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘सिंघम रिटर्न’ है जिसके मुख्य कलाकार अजय देवगन और करीना कपूर हैं। इस फिल्म में उनके अन्य सह.कलाकारों में अनमोल गुप्ते, अनुपम खेर प्रमुख हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गोवा, मुंबई और हैदराबाद में हुई है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को विशुद्ध व्यावसायिक सिनेमा बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी मूल बात यह है कि कैसे नकारात्मकता के खिलाफ संघर्ष करते हुए एक आदमी न्याय को सुनिश्चित करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।