असम में नाबालिग लड़की के साथ 4 छात्रों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
(ASSAM, India) डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिरण्य बर्मन ने कहा कि यह घटना शनिवार रात हुई जब लड़की अपने एक पड़ोसी लड़के के साथ डिब्रूगढ़ स्टेशन गयी थी। दोनों को तिनसुकिया जिले में पानीटोला जाना था और वे ट्रेन पकड़ने स्टेशन गए थे। उन्होंने बताया कि चारों छात्रों ने पड़ोसी लड़के के साथ मारपीट भी की। पुलिस के अनुसार उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। बर्मन ने कहा कि पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथे को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।