मैं 'बिग बॉस' का हिस्सा नहीं बन रही : अमीषा पटेल
(India) गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के आठवें सत्र के संभावित प्रतिभागी के रूप में अमीषा पटेल के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। अमीषा ने ट्विटर पर लिखा है, ‘उन सभी लोगों के लिए जिनके पास अफवाह फैलाने के अलावा कोई बेहतर काम नहीं हैं..मैं 8, 9, 10, 11, 12 या किसी भी बिग बॉस में नहीं जा रही हूं।’ अदाकारा ने बताया कि वह इन दिनों ‘देशी मैजिक’ फिल्म को लेकर व्यस्त हैं जिनमें उनके साथ जायद खान भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।