(Lalsot, Dausa)
राजस्थान में देरी से आए मानसून ने कई जिलों में बाढ़ के हालात उत्पन्न कर दिए है। पिछले चार दिनों से हो रही तेज बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उसके बाद प्रदेश बारिश का दौर थमने से राहत की उम्मीद है। हालाकि बारिश से प्रदेश के कई इलाकें सड़क मार्ग से कट गए। बारिश के कारण हवाई सेवा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहा । बारिश का सबसे अधिक कहर जयपुर, अलवर, दौसा, कोटा, बांरा सहित उदयपुर जिलों में नजर आ रहा है। जयपुर के चाकसू और दौसा की लालसोट तहसीलों में तेज बारिश के कारण एक छोटा बांध और दो एनिकट टूट से बाढ़ के हालात पैदा हो गए है। प्रशासन ने सेना की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत कार्य शुरू किए है। राजस्थान में मानसून की वर्षा का दौर जारी रहने से अब तक राज्य में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा हो चुकी हैं। इस मौसम में हुई बारिश से 9 जिलों में ही सामान्य से अधिक और 15 जिलों में सामान्य बारिश हुई, वहीं 9 जिलों में
सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार इससे राज्य के छोटे बडे 26 बांध लबालब हो गए तथा 306 आंशिक रूप से भर गए। हालांकि राज्य के कुल 724 बांधों में 392 बांध अभी भी खाली हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।