ऑस्कर विजेता रॉबिन विलियम्स की मौत, खुदकुशी का शक
(India) शेरिफ कार्यालय ने बताया कि स्थानीय समयानुसार कल दिन में 11 बजकर 55 मिनट पर 911 नंबर पर घटना के बारे में सूचना मिली। मैरिन काउंटी कोरोनोर के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शेरिफ कार्यालय को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि अभिनेता के प्रचार अधिकारियों ने आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है। उनके प्रचार अधिकारियों ने एक बयान में कहा, रॉबिन विलियम्स का आज सुबह निधन हो गया। वह गंभीद अवसाद से जूझ रहे थे। यह एक दुखद और आकस्मिक क्षति है। उनका परिवार इस मुश्किल समय में शोकाकुल होने की वजह से अपनी निजता बनाए रखने की मांग करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।