मुंबई : पत्‍नी की बर्बर तरीके से की हत्‍या, फिर दीवार पर लिखा- 'अगर मैं बच गया तो अब दूसरे की बारी'
(MAHARASHTRA, India) हत्या के बाद पति ने दीवार पर लिख दिया कि अब दूसरे का नंबर है यानि दूसरे की हत्या करेगा। उल्हासनगर के केंद्रीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय ध्यानचंद नारायण मेघनानी ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी कविता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यही नहीं, मेघनानी ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से कई वार किए। जिस हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय कविता की पांच वर्षीय बेटी सो रही थी। अगली सुबह जब बेटी उठी तो उसने मां का शव खून से लथपथ देखा। उस वक्त घर का दरवाजा बंद था। उसने तुरंत इस घटना की जानकारी अपनी मामा को दी। खबर मिलते ही कविता का भाई किशोर मेघानी वहां पंहुचा और बाहर से फ्लैट में ताला लगा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। उन्होंने घर में कविता की लाश देखी। पुलिस ने कविता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।