(India)
चैनल की तरफ से सलमान के शो को पांचवीं बार होस्ट किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। यह भी चर्चा है कि शो का प्रोमो भी शूट कर लिया गया है। चैनल ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा है बिग बॉस-8 को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हालांकि अभी शो के प्रतिभागियों का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे पहले सलमान खान इस शो के 4 सीजन को होस्ट कर चुके है। सलमान के अलावा अरसद वारसी, शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन भी शो को होस्ट कर चुके हैं। गौर हो कि बिग बॉस के सातवें सीजन के दौरान सलमान ने कहा था कि वह अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे। ऐसे में शाहरूख खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर नाम सामने आया था। लेकिन दर्शकों को एक बार फिर सलमान का बिग बॉस का अवतार देखने को मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।