सुहेब इलियासी पर चलेगा हत्या का मुकदमा
(India)
पत्रकार सुहेब इलियासी की पत्नी अंजू इलियासी की मौत के मामले दिल्ली हाई कोर्ट ने सुहेब इलियासी पर हत्या का भी मुकद्दमा चलाने की मंजूरी दी है। हाईकोर्ट में सुहेब इलियासी के ऊपर हत्या का मुकद्दमा चलाए जाने को लेकर अर्जी डाली गई थी। अंजू इलियासी की मौत के मामले में सुहेब इलियासी पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मुकद्दमा चल रहा था। अंजू की बहन रश्मि सिंह ने 16 मार्च 2000 को सुहेब इलियासी पर अंजू की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुहेब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। सुहेब इलियासी ने अंजू सिंह से प्रेम विवाह किया था। अंजू मशहूर क्राइम शो श्इंडियाज मोस्ट वांटेडश् की टीम में थीं। इस शो ने सुहेब को रातोंरात मशहूर कर दिया लेकिन पत्नी अंजू इलियासी की मौत के बाद से सुहेब की कामयाबी पर ग्रहण लग गया। अंजू की मौत को हत्या कहकर प्रचारित किया गया पर जांच-पड़ताल से इस बात की पुष्टि हुई कि अंजू ने सुसाइड किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।