प्रियंका ने फिल्म में शानदार काम किया: मैरीकोम
(India) मैरीकोम ने मंगलवार को यहां एक प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, ‘मैंने विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखी और यह मुझे काफी पसंद आई। यह फिल्म देखकर काफी अच्छा लगा और यह काफी अच्छी बनी है। प्रियंका फिल्म में बेजोड़ लग रही है। उसने शानदार काम किया और मैं उनके अभिनय से प्रभावित हूं।’ ‘मैरीकोम’ 5 सितंबर को रिलीज होगी जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं जबकि नये अभिनेता दर्शन कुमार उनके पति ओनलेर कोम की भूमिका निभाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।