हेमा ने फिल्म की कहानी की सराहना करते हुए कहा, संसद और मेरे संसदीय क्षेत्र मथुरा में तमाम व्यस्तताओं के बीच यह प्रस्ताव मेरे पास आया। मैं शायद हां नहीं कहती लेकिन यह दूसरी कहानियों से अलग है। यह एक अच्छी कॉमेडी फिल्म है। मुझे विश्वास है कि यह कुछ खास होगा। साथ ही रमेशजी इतने दिनों बाद वापस निर्देशन में लौट रहे हैं इसलिए भी मैं न नहीं कह पाई। हेमा और सिप्पी ने आखिरी बार 1972 में 'सीता और गीता' में साथ काम किया था। यह कॉमेडी फिल्म जुड़वा बहनों की कहानी थी। यह पूछने पर कि वह इतनी व्यस्तताओं के बीच कैसे 'शिमला मिर्ची' के लिए वक्त निकाल सकेंगी, हेमा कहती हैं, ''ठीक वैसे ही जैसे कि मैं और सारे काम अपनी जिंदगी में अभी कर रही हूं। सिप्पी द्वारा निर्देशित आखिरी बेहद सराही गई फिल्म 'सागर' थी जो 1985 में आई थी। इस फिल्म के जरिए डिंपल कपाडिम्या की भी लंबे समय बाद रुपहले पर्दे पर वापसी हुई थी। 'शिमला मिर्ची' की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।