फिल्‍म पीके: आमिर खान का विवादित 'न्‍यूड' पोस्‍टर रियल लोकेशन पर किया गया शूट
(India) कुछ लोगों ने आमिर के इस पोस्‍टर को साहसिक बताया तो वहीं कुछ लोग आमिर के इस न्‍यूड अवतार से खुश नजर नहीं आए। अब खबर यह है कि फिल्‍म पीके का दूसरा पोस्‍टर स्‍वतंत्रता दिवस पर जारी किया जाएगा और इसको लेकर उत्‍सुकता अभी से बढ़ गई है। पर शायद ही किसी को इस बात का पता हो कि पहली तस्‍वीर को क्रोमा पर नहीं बल्कि किसी वास्‍तविक स्‍थान (रियल लोकेशन) पर शूट किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्‍म पीके की टीम ने राजस्‍थान जाकर वहां एक गैर परिचालित रेलवे ट्रैक की खोज की और फिर वहां शूट करने की इजाजत हासिल की। शूट के दौरान केवल उच्‍च सुरक्षा के बीच केवल सीमित संख्‍या में लोगों को वहां मौजूद रहने की इजाजत थी। वहां हर चीज पर विशेष निगरानी रखी गई। जिसके बाद टीम ने पीके के पहली तस्‍वीर को कैमरे में कैद किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।