(Bilhaur, KanpurNagar)
महिला का आरोप है कि उसका पति उस पर अन्य पुरुषों से संबंध बनाने के लिये दबाव बनाता था। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) एमपी वर्मा ने बताया कि पनकी के लोहा कारोबारी अभिषेक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उससे दहेज में मायके से 60 लाख रुपये लाने को कहा। जब उसने ऐसा नहीं किया तो उसका पति उस पर अपने दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की तथा उसको घर से निकाल दिया। उसकी शादी 2013 में अभिषेक से हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति अभिषेक और उसके माता पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है। अभिषेक को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सास ससुर की तलाश की जा रही है।
उधर, अभिषेक ने पुलिस हिरासत में मीडिया से कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष है। उसकी पत्नी उसपर गलत आरोप लगा रही है । वह बिना बताये कुछ दिन पहले मायके चली गयी थी और अब पुलिस में उसके और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस अधीक्षक (अपराध) के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा महिला के बयान लिये जा रहे हैं और उसके सास ससुर की तलाश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।