राजस्थान यूनिवर्सिटी में हुई चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा, परिसर में लगी आचार संहिता,
(Amber, Jaipur) राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। इसके बाद महाराजा, महारानी, कॉमर्स, राजस्थान और आरयू परिसर के लॉ कॉलेज सहित सभी विभागों में मतदाता सूचियां चस्पा करने काम शुरू कर दिया गया। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर एस सी जोशी ने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंध में किसी की आपत्ति है तो वो 16 अगस्त तक विभाग या कॉलेज में आपत्ति दे सकता है। नोटिफिकेशन में नामांकन, नामांकन वापसी से लेकर मतगणना तक के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। प्रत्याशियों की ओर से खर्चे की गणना भी आज से शुरू हो जाएगी। रैली, बड़े बैनर लगाने सहित अन्य खर्चे की गणना अगर तय सीमा 5 हजार रु. से अधिक हुई तो प्रत्याशी का चुनाव निरस्त करने का प्रावधान है। एबीवीपी ने बीती देर रात राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। एबीवीपी के संगठन मंत्री मिथलेश गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शंकर गौरा को मैदान में उतारा गया है। महासचिव पद पर भीमराज मीणा, संयुक्त सचिव पद पर रिया शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर अनिल गुर्जर को टिकट दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।