(India)
खबरों के मुताबिक यह सब कुछ फिल्म तमाशा के सेट पर हुआ जिसमें दीपिका के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर काम कर रहे हैं। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक दीपिका फिलहाल कोर्सिका में अपने पूर्व ब्वॉयफेंड रणबीर कपूर के साथ इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान दीपिका से मिलने के लिए रणवीर भी पहुंच गए। रणवीर पहुंचकर इतने एक्साइटेड हो गए कि दीपिका के सेट पर जा पहुंचे। शूटिंग के दौरान जब भी दीपिका का कोई शॉट होता तब रणवीर मॉनिटर पर चले जाते और उनका शॉट देखने लगते। इम्तियाज के कट बोलते ही रणवीर उन्हें बिना मांगे ही अपनी राय देने लगते। दीपिका के हर शॉट पर रणवीर उन्हें चीयर कर रहे थे। साथ ही वह दीपिका को शॉट बेहतर बनाने के सुझाव भी देने लगे। रणवीर के इस बचकाने हरकत से दीपिका को अपनी पूरी क्रू के सामने शर्मिदा होना पड़ा। वह रणवीर की इन हरकतों से पूरी तरह असहज दिखी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।