(HIMACHALPRADESH, India)
बारिश के कारण उत्तराखंड में भूस्खल में इजाफा हुआ जिसके कारण कई मार्ग और राजमार्ग अवरूद्ध हो गए। इन मार्गों में चार धाम यात्रा के तहत गढ़वाल हिमालय की श्रृंखलाओं में स्थित चर्चित चार गुफाओं की ओर जाने वाले मार्ग शामिल हैं। दिल्ली में आज बारिश नहीं हुई लेकिन तापमान में हल्की गिरावट तथा आर्द्रता के स्तर में कमी के कारण लोगों को दिन में थोड़ी राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा और आर्द्रता का स्तर 49 व 73 प्रतिशत के बीच बना रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कल शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल में बाढ़ के पानी में तीन लोग बह गए जबकि मंडी के लांगरू गांव में एक गौशाला में एक महिला दब गई। कुल्लू के निचले पहाड़ी इलाकों, मंडी, हमीरपुर के और कांगड़ा जिले के कई भागों में बारिश के कारण भीषण भूस्खलन हुआ। बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ों के जमीन से उखड़ने और बिजली के पोल गिर जाने के कारण मार्ग अवरूद्ध हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।