अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' हुई 50 करोड़ की
(India) उम्मीद है कि यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगी। फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जोड़दार शुरुआत करते हुए 32.09 करोड़ रुपए की कमाई की। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को फिल्म आलोचकों और दर्शकों की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई। फिल्मों के व्यापार पर नजर रखने वाले तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट कर फिल्म की अच्छी कमाई की पुष्टि की। तरण के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ रुपये की कमाई की। साल 2014 में पहले दिन ही इतने पैसे बटोरने वाली यह पहली फिल्म है। यह फिल्म 2011 में आई हिट फिल्म 'सिंघम' का ही दूसरा भाग है। करीना कपूर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्मों के व्यापार पर नजर रखने वाले एक और ट्रेंड पंडित कोमल नहाटा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, सिंघम रिटर्न्‍स एक सुपरहिट फिल्म है। यह अजय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित होगी। फिल्म के सह-निर्माताओं में से एक अजय देवगन ने इस फिल्म में बाजीराव सिंघम नाम के एक पुलिस निरीक्षक की भूमिका निभाई है, जिसका लक्ष्य समाज से भ्रष्टाचार को हटाना है। दिलचस्प कहानी, भरपूर एक्शन और आकर्षक संवाद के कारण इस फिल्म को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।