छात्रसंघ चुनाव का शोर तेज, नामांकल कल, 20 को होगी अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी,
(Rajasthan, India) छात्रसंघ चुनाव के लिए उदयपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 19 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। राजस्थान यूिनवर्सिटी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दािखल किए जा सकेंगे। 20 अगस्त को सुबह 8 से 10 बजे तक नामांकनों पर आपत्तियां देने का समय है। उसी दिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी और नामांकनों की छंटनी होगी। शाम 5 बजे अंतिम नामांकन सूची जारी कर दी जाएगी। 23 अगस्त को मतदान होगा। उदयपुर में राज्य सरकार के दौरे के कारण 30 अगस्त को चुनाव होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।