बाप ने  बेटी की गोली मारकर हत्या की
(BakshiKaTalab**, Lucknow) पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नरौली कस्बे में राम चन्द्र नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी अनीता (22) की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कथित आन की खातिर हत्या का मामला लगता है। अनीता ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह किया था। सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।