(DELHI, India)
होटल में एक नर्स के साथ गैंगरेप किया गया है। नर्स ने निजामुद्दीन थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के मुताबिक नर्स दक्षिण दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में काम करती है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम नीरज और राजन हैं। दोनों होटल के कर्मचारी बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 15 अगस्त को नर्स के साथ गैंगरेप होने की बात सामने आई है। नर्स की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य वैज्ञानिक सबूतों की जानकारी ली जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।