बॉक्‍स ऑफिस पर 'सिंघम रिटर्न्‍स' की धूम, वीकेंड के दौरान कमाए 79 करोड़ रुपये
(India) गौर हो कि फिल्‍म सिंघम रिटर्न्‍स स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रदर्शित हुई। सिंघम रिटर्न्‍स ने फिल्म के प्रदर्शन के पहले दिन लगभग 32 करोड़ रुपये की रिकार्ड कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 20-21 करोड़ रुपये जबकि तीसरे दिन 26-27 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह यह फिल्म अपने पहले वीकेड में 79 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। वीकेंड के दौरान इस वर्ष कमाई करने के लिहाज से सिंघम रिटर्न्‍स दूसरे नंबर पर है। गौर हो कि सलमान खान की हाल में आई फिल्म किक ने वीकेंड के दौरान 83 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उम्मीद की जा रही है सिंघम रिटर्न्‍स जल्द ही 100 करोड़ के कलब में शामिल हो जाएगी।
बात दें कि सिंघम रिटर्न्‍स में अजय देवगन ने पुलिस अधिकारी बाजीरव सिंघम का किरदार निभाया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, अनुपम खेर और अमोल गुप्ते ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।