वही नेपाल में बादल फटने से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के 1500 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यूपी में बाढ़ के कहर से अब तक 31 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। उत्तराखंड में भारी वर्षा व नेपाल में बादलों के फटने के कारण प्रदेश की कई नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण प्रदेश के 9 जनपद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि घाघरा, शारदा, सरयू, राप्ती और अन्य सहायक नदियों मे अचानक जलस्तर बढ़ जाने से लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, फैजाबाद और सिद्धार्थ नगर जनपद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों और व्यक्तियों को राहत प्रदान कराए जाने के लिए 73 राहत शिविर और 77 बाढ़ चैकियां स्थापित करा दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।