बिहार में नौ जिले बाढ़ से प्रभावित
(India)
बिहार में नौ जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और इससे करीब चार लाख लोग प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दरभंगा, नालंदा, पश्चिम चम्पारण, सुपौल, सहरसा, नवादा, शेखपुरा, सीतामढ़ी और पटना जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण सहरसा जिले में दो लागों की मौत हो गई। प्रभावित जिलों से अभी तक 38 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए हैं और 75 राहत शिविर लगाए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया, ‘बाढ़ का पानी पटना जिले के दनियावन और बेलछी ब्लॉकों मे घुस गया है। पानी पड़ोस के नालंदा जिले से आया है जहां पंचाने और सकरी नदियों में बाढ़ आई हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।