(India)
फिल्म उद्योग में वर्ष 2001 से सक्रिय बिपाशा ने मीडियाकर्मियों से कहा, 'मेहनताने में जो असमानता है, उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है।' बिपाशा के मुताबिक, 'यह पहले की तरह बना रहेगा क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान जिस तरह से छा जाते हैं, उस तरह से शायद कैटरीना कैफ अकेले धमाल न मचा पाएं। यह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक सामान्य चलन है। इसलिए मैं मेहनताने में भेदभाव को लेकर कोई हो-हल्ला नहीं मचाती।' मौजूदा समय में अभिनेत्रियों को मिल रही भूमिकाओं पर अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मों में अब हर उम्र के लिए किरदार मिल रहा है जो कि एक अच्छी बात है। महिलाओं की भूमिकाओं में विस्तार हुआ है। हाल में महिला केंद्रित फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया है। बिपाशा अपनी नई फिल्म 'क्रिएचर 3डी' को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।