(Amber, Jaipur)
प्रदेश के यूनिवर्सिटीज और काॅलेजों में 23 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनावों का शोर आज से बढ़ गया है। काॅलेजों और यूनिवर्सिटीज में आज सुबह दस बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जो शाम तीन बजे तक चली। 23 अगस्त को होने वाली वोटिंग से पहले कल शाम तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। 20 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव को लेकर अंतिम रुप से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से अपने स्तर पर छात्रसंघ चुनावों के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन भी यूनिवर्सिटी की ओर से रद्द करने पर विचार किया जाएगा.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।