(Akbarpur, KanpurDehat)
बच्चे के जन्म दिन और जन्माष्टमी के जहां मंगल गीत गये जा रहे थे वहा अचानक चीख पुकार मच गयी और और देखते ही देखते जन्म दिन कि खुशिया मातम में बदल गयी, आनन् फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कानपूर रेफर कर दिया गया! फिलहाल मौके में पहुंची पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है! गांव में पसरा सन्नाटा और मातमी आवाजे उस हर्ष फायरिंग के बाद की है जब एक चाचा ने अपने भतीजे के जन्म दिन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी खुशियो के इजहार के लिए अपने लाइसेंसी बन्दूक से गोलियां चला दी, फिर क्या गोली ने उसके ही अपने भतीजे के खून से लाल कर दिया, इसी बच्चे की मौत से यहां लोग गम जदा है और मातम मना रहे है!
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।