सिमडेगा में शर्मसार हुई मानवता........युवक ने किया 5 साल के बच्चे से कुकर्म
(Barhait, Sahibganj) सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के बीरू गांव में देर रात सामाज को कंलकित करने वाला एक मामला सामने आया। बीरू गांव निवासी सुरेश दास नामक एक युवक ने गांव के ही पांच वर्षीय एक बच्चे को बहला फुसला कर जंगल की तरफ ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौनाचार किया। घटना के बाद बच्चे की हालत गंभीर बन गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी सुरेश दास को पकड कर पहले उसका सिर मुंडवा दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने सुरेश को जम कर पीटा और उठक बैठक करवाई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी सुरेश को पुलिस के हवाले कर दिया और बच्चे को ईलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।