नोएडा में सड़क हादसों में 5 की मौत
(DELHI, India) ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए, एक कैंटर में चालक और क्लीनर सहित आठ लोग मंगलवार रात नोएडा से आ रहे थे तभी एफएनजी के पास नोएडा एक्सप्रेसवे पर अचानक एक ट्रक कैंटर के सामने आ गया और ब्रेक लगाने पड़े. पुलिस ने बताया कि कैंटर ट्रक से टकरा गया और सड़क पर पलट गया. हादसे में संजय, रूप सिंह, रामकेश और छह महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।